सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lawyers cast their votes for the second day of Bar Council membership.

Bijnor News: बार काउंसिल के सदस्य के लिए दूसरे दिन भी वकीलों ने किया मतदान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lawyers cast their votes for the second day of Bar Council membership.
बिजनौर जजी में बार कौसिंल के चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे अधिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों का चुनाव करने के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर मतदान हुआ। बिजनौर जजी परिसर के केंद्र पर दो दिन में 1827 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
Trending Videos

शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में यूपी बार काउंसिल का चुनाव हुआ। जजी परिसर में बार काउंसलि सदस्य पद के उम्मीदवारों के पोस्टर चस्पा नजर आए। बिजनौर के मतदान केंद्र पर 2249 वकीलों को मतदान करना था। इसके सापेक्ष 1827 अधिवक्ताओं ने ही वोट डाले। शुक्रवार को बिजनौर जजी परिसर में 885 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। जबकि, शनिवार को दूसरे दिन 952 वकीलों ने वोट डाले। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान वकीलों ने लाइन लगाकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर जजी में बनाए गए मतदान केंद्र पर बिजनौर एवं धामपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वहीं, नगीना तहसील के अधिवक्ताओं ने नगीना मुंसिफी में मतदान किया। चांदपुर में भी मतदान केंद्र पर वकीलों ने वोट डाले। सीओ सिटी संग्राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed