सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mercury loosened from cold wave, reaches 3.5 degrees

Bijnor News: शीतलहर से लुढ़का न्यूनतम पारा, 3.5 डिग्री पहुंचा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mercury loosened from cold wave, reaches 3.5 degrees
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार सुबह जनपद में कोहरा कम रहा और सुबह कोहरा जल्द छंट गया। दिन में तेज धूप निकली, लेकिन शीतलहर अपना असर दिखाती रही। शीतलहर के कारण जनपद के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। शाम ढलते ही ठंड अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया।
Trending Videos

नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि शनिवार को जनपद का अधिक तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जनपद में ठंड अपना कहर बरपा रही है। शनिवार व रविवार को दिन में निकली धूप ने जरूर लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम में कोहरा व पाला ज्यादा पड़ने से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं फसलों के लिए मौसम खतरा बन रहा है।
वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह का कहना है कि ठंड गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। परंतु पाला व कोहरा ज्यादा आने से फूलों वाली फसल जैसे सरसो, आलू, सब्जियों की सुरक्षा रखे। फसलों की हल्की सिंचाई रखें। गेहूं में यूरिया के साथ सल्फर 1.5 किलो प्रति बीघा छिड़काव करें या सल्फर पाउडर डेढ़ ग्राम एक लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। फसल की ग्रोथ और उत्पादन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed