{"_id":"6a53ef6e9255122cd001862c","slug":"one-accused-arrested-for-slaughtering-a-protected-animal-bijnor-news-c-27-1-bij1007-184840-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संरक्षित पशु का कटान करते एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संरक्षित पशु का कटान करते एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। पुलिस ने शनिवार देर शाम संरक्षित पशु का कटान कर मांस बेचने की कोशिश कर रहे थाना क्षेत्र के गांव थेपुर निवासी शाकिर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पृथ्वीपुर से गोपालपुर जाने वाले मार्ग पर एक खेत में संरक्षित पशु का कटान कर रहे लोगों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीन आरोपी अपने हिस्से का मांस लेकर भाग गए, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शाकिर बताया। उसके कब्जे से करीब आठ किलो गोवंशीय मांस, खाल व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी ने अपने साथियों के नाम सुल्तान, खालिद और तालिब निवासी थेपुर बताए हैं। उन्होंने साथ मिलकर जंगल से एक संरक्षित पशु को पकड़कर कटान करना स्वीकार किया। विवेचक सुनील सहरावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की धारा के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरामद मांस और खाल को परीक्षण के लिए पशु चिकित्सक को भेजने की कार्रवाई की गई है। बता दें कि थाना कोतवाली देहात के गांव निजामपुर में भी चार दिन पहले संरक्षित पशु का कटान किया गया था। अगले ही दिन गोकशी के लिए बछड़ा लेकर जा रहे दो आरोपियों को दबोच लिया था।