फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Technical team inspected the waterlogged areas of Mughal Shah and Tomb.

Bijnor News: मुगलूशाह और मकबरा जलभराव क्षेत्र का तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 13 Jul 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Technical team inspected the waterlogged areas of Mughal Shah and Tomb.
नजीबाबाद। मुगलूशाह और मकबरा क्षेत्र को जल भराव से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका की तकनीकी टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम के निर्देशन में नगर पालिका की तकनीकी टीम रविवार को मोहल्ला मुगलूशाह पहुंचीं। टीम ने मुगलूशाह और मकबरा क्षेत्र में हाल ही में हुई वर्षा से हुए जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। जल निगम के अवर अभियंता मोहम्मद अहसान, नगर पालिका के अवर अभियंता कृष्ण वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मौ.सहल, सुनील कुमार ने अजमल खां रोड पर जल भराव से सर्वाधिक प्रभावित होने वाली पुलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। तकनीकी टीम ने डी स्लजिंग पंप के माध्यम से क्षेत्र में जल भराव के समय पानी दबाव को कम करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। नगर पालिका परिषद की ओर से शासन को क्षेत्र की जल भराव से निपटने की योजना से संबंधित कई प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed