{"_id":"6a53f1366e71c32aab04559d","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-on-the-sabdalpur-sultanpur-link-road-bijnor-news-c-27-1-bij1007-184870-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सब्दलपुर-सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सब्दलपुर-सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर उर्फ सब्दलपुर- सुल्तानपुर माइनर संपर्क मार्ग पर हुआ जल भराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुर दीपा। विकास खंड जलीलपुर क्षेत्र में अकबरपुर उर्फ सब्दलपुर- सुल्तानपुर माइनर संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। बस्ती में राशन डीलर कय्यूम के घर के सामने पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से काफी समय से मार्ग पर जलभराव रहता है। पानी रुकने से जहां गंदगी उत्पन्न हो रही है, वहीं ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के फैलने का डर है। ग्रामीण रोजमर्रा जंगल जाने के साथ ही विकास खंड हल्दौर जाने के लिए भी इसी संपर्क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों ने मार्ग की हालत ठीक कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया। फिलहाल जैसे- तैसे वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पानी की निकासी कर दी गई है।
गांव निवासी वसीम अहमद का कहना है कि यह संपर्क मार्ग ग्रामीण के लिए अहम है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों किसान जंगल में कृषि कार्य करने जाते हैं। उन्हें जाने-आने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मार्ग को ठीक कराने के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। मार्ग पर जलभराव से मुक्ति दिलाई जाए।
गांव निवासी रियासत का कहना है कि बरसात के दिनों में यह संपर्क मार्ग जल भराव से और भी खराब हो जाता है। रुके हुए गंदे पानी के कारण संक्रामक रोग उत्पन्न हो जाते हैं। प्रशासनसन इस ओर ध्यान दें।
विज्ञापन
मोहम्मद इस्लाम बताते हैं कि उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। यह संपर्क मार्ग सुल्तानपुर माइनर की पटरी से होते हुए बिजनौर-बदायूं राज्य मार्ग से जुड़ता है।
गांव के हाजी लियाकत बताते हैं कि अत्यधिक जल भराव से मार्ग से गुजरते वक्त दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं। यहां हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं बदबूदार कीचड़ के बीच से निकलना दूभर हो गया है। ग्राम प्रधान को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
गांव के तस्लीम अहमद का कहना कि संपर्क मार्ग की पूर्व में बनी हुई पानी की निकासी की नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को मार्ग पर जलभराव से परेशानी हो रही है।
ग्राम पंचायत प्रशासक संजीदा खातून एवं पंचायत सचिव विनय कुमार ने बताया कि मार्ग की पानी की निकासी की नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी अतिशीघ्र मरम्मत कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा।