{"_id":"69a49a64ddea8e447a0465bf","slug":"people-stranded-in-gulf-countries-relatives-worried-about-their-safety-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-173607-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खाड़ी देशों में फंसे लोग, सलामती की चिंता में डूबे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खाड़ी देशों में फंसे लोग, सलामती की चिंता में डूबे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अमेरिका और इस्राइल हमले के बाद से ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस जंग से खाड़ी देशों में रह रहे लोगों परिजन चिंता में डूब गए हैं। वे फोन करके उनके संबंध में जानकारी कर रहे हैं। जिले से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं।
नगीना। नगर पालिका की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम के पुत्र शाहरुख खलील काफी समय से दुबई में रहकर कारोबार कर रहे हैं। चेयरपर्सन के बड़े पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने बताया कि उनकी अपने छोटे भाई शाहरुख खलील से फोन पर बात हुई है। उसने बताया कि यहां अभी उन्हें इसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा को एहतियात के तौर पर सरकार द्वारा खाली कराए जाने की सूचना मिली है।
अफजलगढ़/कादराबाद। क्षेत्र के ग्राम रेहड़, कासमपुरगढ़ी, मानियावाला, मोहम्मद अलीपुर चौहड़, चौहड़वाला, शेरगढ़ व अभयराज आदि से रोजगार के सिलसिले में सैकड़ों लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं। दुबई में रह रहे मोहम्मद फरमान ने फोन पर बताया कि नगर के ही फैजान, उवेश, जावेद, आरिफ आदि उसके साथ उसी कंपनी में मौजूद हैं। शहर जुमेरा तथा मरीना में बुर्ज खलीफा के आसपास तथा जबर अली में हमले हुए हैं। जबर अली शहर को बंद कर दिया गया है। सुबह सहरी में उठते ही परिजनों ने दुबई गए घर के सदस्यों से बात की। दुबई से वार्ता में बताया गया है की लोग डरे हुए हैं।
नींदड़ू। नींदड़ू और अंथाई शेख के 150 के करीब लोग दुबई व दूसरे शहरों में काम करते हैं। रफत मसऊद, लाईक अहमद, निफासत अली, अब्दुल अलीम, दिलशाद अहमद, जियाउर्रहमान और अरशद अली ने बताया कि दोनों गांवों के कई लोग दुबई में वर्षों से सपरिवार रह रहे हैं। कई के दो-दो बेटे दुबई में एक साथ काम कर रहे हैं। उनके पुत्र और करीबी रिश्तेदार हसन, हुसैन, फैसल, इमरान, खिसाल अकबर,बहजाद हुसैन, हम्माद हुसैन, अनस, निगारिश, असद, शोएब और बासित समेत दुबई में रह रहे लोग सकुशल हैं।
ईरान अमेरिका के हवाई अड्डों और एयरबेस पर हमले कर रहा है जो आबादी क्षेत्र से बहुत दूर हैं। स्थानीय और बाहरी मुल्कों के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। सरकारी की ओर से जारी मैसेज में सभी से अपने घरों और दफ्तरों में रहने, बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित रहने को कहा गया है।
दूसरी और मोहल्ला पीर फतेह अली शाह के मोहम्मद फारूक का पुत्र रिजवान कुरैशी को रविवार को दुबई जाना था, लेकिन शनिवार की शाम उसके मोबाइल पर फ्लाइट और टिकट निरस्त होने का मैसेज आ गया। दुबई में रह रहे लोगों का कहना है कि पहले हर पांच मिनट के बाद हवाई जहाज के उड़ने की आवाज़ें आती थीं, लेकिन दो दिन से ये आवाजें नहीं आ रही हैं।
Trending Videos