सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PM hands out certificates to beneficiaries of housing

Bijnor News: पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
PM hands out certificates to beneficiaries of housing
धामपुर नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पालिकाध्यक्ष व लाभार्थी स्रोत नगरपालिका
विज्ञापन
धामपुर/नहटाैर। ईओ रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के दो लाख लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त हस्तातंरित की गई। इस दौरान नगरपालिका क्षेत्र के 129 लाभार्थियों के खाते में भी आवास की प्रथम किस्त भेजी गई। पालिकाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर सभासद मनोज गोयल, मुकुल सैनी, प्रभात गुप्ता, सोमपाल सैनी, जावेद अली, विकास लोहरा, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, किरण चौधरी, विशाखा आदि रहे। वहीं नहटौर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को दो लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त का अंतरण किया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में 122 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ईओ ओम गिरि, ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी, किसान मोर्चा महामंत्री शोभित त्यागी, सभासद शराफत अहमद आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed