{"_id":"69c18d94bb0d95219609ddd7","slug":"police-gets-remand-of-accused-shoaib-from-court-will-interrogate-him-again-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-175290-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस को आरोपी शोएब का कोर्ट से मिला रिमांड, आज फिर करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस को आरोपी शोएब का कोर्ट से मिला रिमांड, आज फिर करेगी पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने हुसैनपुर गांव में विहिप जिला सहमंत्री और संघ जिला कार्यवाह के घरों में घुस कर की थी फायरिंग
- आरोपी ने विहिप नेता के घर से लूट थे 4.75 लाख रुपये की नकदी और आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। धामपुर-हुसैनपुर में 14 मार्च 2026 को विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री अमित शर्मा और आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन कुमार चौहान के घर में हमला करने के आरोपी शोएब को कोर्ट के आदेश 24 मार्च को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कोर्ट ने पुलिस की ओर से दाखिल रिमांड को मंजूर कर लिया है।
बता दें कि 14 मार्च सवेरे करीब 3:30 बजे धामपुर हुसैनपुर निवासी शोएब ने दोनों हिंदूवादी नेताओं के घरों में घुसकर जान से मारने की नीयत से न केवल फायरिंग की थी बल्कि जमकर तोड़फोड़ मचाई थी। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री अमित कुमार शर्मा के घर से अलमारी का ताला तोड़कर 4.75 लाख की नकदी और लाखों रुपये की कीमत के आभूषण लूट कर ले गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शोएब को मौके से अमित शर्मा के मकान की छत से गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने जब पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था। तब मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया था। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस मामले में केवल एक ही आरोपी शामिल नहीं है, बल्कि गैर समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। आरोपी जेल में है।
पुलिस की ओर से आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। बताया गया कि 24 मार्च को पुलिस आरोपी शोएब को रिमांड पर लेकर घटना के बारे में और गंभीरता से कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल करेगी। मामले में और अन्य आरोपियों के नाम उजागर होते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बकौल कोतवाल, इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 30 हजार की नकदी और आभूषण बरामद कर चुकी है। पुलिस की ओर से अभी मामले की जांच जारी है।
Trending Videos