{"_id":"69727ccff0e38339aa0ec509","slug":"principal-writes-to-police-to-investigate-fake-appointment-letter-case-bijnor-news-c-27-1-bij1027-170595-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फर्जी नियुक्ति पत्र मामले की जांच के लिए प्राचार्या ने पुलिस को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फर्जी नियुक्ति पत्र मामले की जांच के लिए प्राचार्या ने पुलिस को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती के नाम 70 लोगों की फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। मामला पकड़ में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने पुलिस को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
मेडिकल कॉलेज में वीआरजीआर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों की भर्ती हाे रही है। इस कंपनी के लेटर हेड पर जेएनएम नर्सिंग, असिस्टेंट प्रोफेसर बीएएमएस, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, र्क्लक, हेल्पर, ऑफिस अटेंडेंट आदि के पद के फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं जबकि, कंपनी इन पदों पर भर्ती ही नहीं कर रही है। कुछ लोगों से भर्ती के नाम पर एक से तीन लाख रुपये लेने की चर्चा भी है।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कराएगा पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती
मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल एवं तकनीकी संवर्ग के पदों पर नियमित भर्ती होगी। इसकी लिखित परीक्षा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कराएगा। साफ जाहिर है कि इन पदों पर आउटसोर्सिंग माध्यम से भर्ती नहीं होगी जबकि, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन पद के फर्जी नियुक्ति पत्र बांट दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्या उर्मिला कार्या ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले की जांच के लिए शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखा है। जांच कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा गया है।
Trending Videos