{"_id":"696be6f4a10fb5a86b0dbdd4","slug":"protest-against-the-head-and-secretary-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-170163-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रधान व सचिव के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रधान व सचिव के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। हाफिजाबाद सरकी पंचायत के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ सरकारी बजट में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव हाफिजाबाद के ग्रामीण जयपाल सिंह, आशीष कुमार, सुभाष कुमार, उत्तम सिंह आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से तहसील पहुंचे। वहां पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहदेव और ग्राम प्रधान अनूप वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दोनों ने मिलीभगत कर सरकार की ओर से आवंटित बजट में धांधली की है।
इन लोगों से हिसाब किताब की मांग कर रहे हैं तो यह देने से मना कर रहे हैं। गांव के चंद्रपाल सिंह आदि ने खंड विकास अधिकारी से जन सूचना अधिकार के तहत आवंटित बजट और हुए विकास कार्यों की और जानकारी मांगी तो उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्राम प्रधान और सचिव ने पंचायत के विकास के स्थान पर अपना निज विकास किया है। ग्रामवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वीरेंद्र सिंह, दयाराम ,राम बहादुर, सतीश कुमार, महावीर ,भगत सिंह, गिरिराज सिंह, धर्मपाल सिंह, ऋषिपाल, पदम सिंह ,उदयराज, कपिल, रियाजुद्दीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos