{"_id":"6a00e06594f7508c8f03c581","slug":"railway-gate-will-be-closed-traffic-plan-made-for-construction-of-overbridge-bijnor-news-c-27-1-bij1029-179178-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बंद होगा रेलवे फाटक, ओवरब्रिज निर्माण के लिए बना ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बंद होगा रेलवे फाटक, ओवरब्रिज निर्माण के लिए बना ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्योहारा। शहर के सबसे व्यस्त रेलवे फाटक पर अब जल्द ही आवागमन पूरी तरह बंद होने जा रहा है। बहसूमा–चांदपुर–ठाकुरद्वारा राज्य मार्ग संख्या-147 पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को गति देने के लिए रेलवे विभाग ने फाटक बंद करने की मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य शुरू होते ही रेलवे फाटक के दोनों ओर स्थायी दीवारें बनाकर रास्ता पूरी तरह सील कर दिया जाएगा, ताकि भारी मशीनों और तकनीकी कार्यों में कोई बाधा न आए।
रेलवे विभाग द्वारा मिट्टी परीक्षण और तकनीकी सर्वे शुरू किए जाने के बाद अब परियोजना धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। निर्माण एजेंसी और रेलवे अधिकारियों के बीच हुई बैठकों के बाद ट्रैफिक डायवर्जन का खाका भी तैयार कर लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समय रहते पूरी हो गई तो निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
फाटक बंद होने के बाद नूरपुर रोड से धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर जाने वाले वाहनों के लिए नया रूट निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत वाहन रेलवे फाटक से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले छोटी नहर के किनारे बनी सड़क से गांव केशोपुर की ओर मोड़े जाएंगे। यहां से वाहन रामगंगा पोषक नहर मार्ग से होते हुए गौरा बादल चौकी के पास निकलकर सीधे धामपुर-मुरादाबाद रोड पर पहुंच सकेंगे। प्रशासन इस मार्ग को मुख्य वैकल्पिक रूट के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुटा है। इसके अलावा दूसरा मार्ग भी तैयार किया गया है। इस रूट के अनुसार वाहन रेलवे फाटक से करीब आधा किलोमीटर पहले सेक्टर रोड से सफियाबाद की ओर जाएंगे। वहां से शुगर मिल के पास बने रेलवे फाटक को पार कर भूड़ कॉलोनी होते हुए धामपुर-मुरादाबाद रोड तक पहुंच सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि दोनों मार्गों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि लोगों को असुविधा न हो। उधर, रेलवे फाटक से थाना चौराहे तक फैले अतिक्रमण को हटाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे बने अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज शहर की वर्षों पुरानी मांग है और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।
Trending Videos