सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways, PWD in semi-finals

Bijnor News: रोडवेज, पीडब्ल्यूडी सेमीफाइनल में

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways, PWD in semi-finals
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनपीएल सीजन-4 में पीडब्ल्यूडी के गौरभ चौधरी ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा। पीडब्ल्यूडी की टीम ने तहसील विभाग को और रोडवेज की टीम ने डाक विभाग को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos

नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट की ओर से जीआईसी खेल मैदान पर पीडब्ल्यूडी और तहसील की टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। पीडब्ल्यूडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 366 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज गौरभ चौधरी ने मात्र 66 गेंद में 22 छक्के और 14 चौकों की मदद से 201 रन बनाए। टीम की ओर से बिट्टू ने 102 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर मो. फाजिल और विनीत की देखरेख में जवाब में खेलने उतरी तहसील प्रशासन की टीम जैकी कुमार के 51और हैदर अली के 48 रनों के बावजूद लक्ष्य से 118 रन पिछड़ते हुए नौ विकेट 248 रन बना सकी। तहसील टीम के एसआई सौरभ सिंह ने हैट्रिक के साथ चार विकेट लिए। मुख्य अतिथि हाजी मो. विशाल और ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी के गौरव चौधरी को मैन ऑफ द मैच और तहसील प्रशासन के सौरभ सिंह को फाइटर ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व रोडवेज और डाक विभाग की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में रोडवेज की टीम ने 31 रन से जीत हासिल की। रोडवेज की टीम ने कप्तान अरुण के 38 और विजेंद्र के 31 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 219 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डाक विभाग की टीम 18 वें ओवर में 188 रनों पर सिमट गई। प्रज्ज्वल ने 62 और हर्षित ने 43 रन बनाए। रोडवेज टीम के रोहित ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हर्षित को मैन ऑफ द फाइटर पुरस्कार मिला। दोनों खिलाड़ियों को नहटौर के पूर्व चेयरमैन राजा अंसारी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed