सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools' arbitrariness, farmers protest

Bijnor News: स्कूलों की मनमानी, विरोध में उतरे किसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Schools' arbitrariness, farmers protest
बिजनौर में गन्ना समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक को संबो​धित करते प्रदेश महासचिव
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बृहस्पतिवार को गन्ना समिति प्रांगण में पंचायत हुई। इसमें किसान नेताओं ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष प्रकाशन बदले जाते हैं, ताकि छात्र पुरानी किताबें न खरीद सकें। कमीशनखोरी के चलते स्कूलों द्वारा एक दुकान से कोर्स खरीदने को विवश किया जा रहा है। वहीं स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ शिव सेना ने शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रेषित किया।
Trending Videos

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू एवं प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह लांबा ने कहा कि अभिभावकों का शोषण तुरंत रोका जाए। निजी स्कूलों का पाठ्यक्रम खुली बाजार में बिकना चाहिए। यह भी कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं। बिजली विभाग द्वारा जबरन लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कहा कि बहुत उपभोक्ता ऐसे हैं जो पुराने ही मीटर लगवाना चाहते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के यहां पहले वाले मीटर लगवाए जाए। बिलाई चीनी मिल का बकाया भुगतान कराया जाए। संगठन की ओर से डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में राजपाल सिंह भगत, वेद प्रकाश, उदित प्रधान, रोहित चौधरी, राजीव कुमार, देवेंद्र, बिट्टू, नरेश लंबा, कुलबीर सिंह, शूरवीर सिंह, विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कलक्ट्रेट में शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रेषित किया। आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। यूनिफार्म, कोर्स महंगा होने से अभिभावकों की जेब पर भार पड़ रहा है। उन्होंने अफसरों से निजी स्कूलों पर नकेल कसने और फीस का बोझ कम करने की मांग की। डॉ. दिनेश कुमार, धर्मवीर सिंह, अंतरिक्ष कौशिक, शोभित गुर्जर, अरुण सैनी, धर्म सिंह एडवोकेट, शशी कुमार, तुषार रस्तोगी आदि रहे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed