सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Senior Forest Department officials jump into controversy with NHAI

Bijnor News: एनएचएआई से विवाद में कूदे वन विभाग के बड़े अफसर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Senior Forest Department officials jump into controversy with NHAI
विज्ञापन
बिजनौर। सेंक्चुअरि में मिट्टी उठाने और पेड़ काटने को लेकर हुए एनएचएआई और वन विभाग के विवाद मे अब वन विभाग के बड़े अफसर भी कूद गए हैं। बृहस्पतिवार को वन संरक्षक मुरादाबाद ने कमिश्नर और शासन को पत्र लिखकर पूरी घटना से अवगत करा दिया। वहीं एसडीओ और डीएफओ ने एसपी बिजनौर से मिलकर वन अफसरों पर दर्ज हुए एक तरफा प्राथमिकी पर आपत्ति जताई।
Trending Videos

मंगलवार को बिजनौर बैराज के पास हाईवे का काम चल रहा था, पुरानी सड़क की मिट्टी को उठाकर दूसरी जगह पर डाला जा रहा था। इसे लेकर वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह टीम के साथ पहुंचे थे। वन विभाग की ओर से अवैध रूप से पेड़ काटने का आरोप लगाया गया, वहीं एनएचएआई के इंजीनियर और कर्मचारी नियमानुसार काम करने का दावा कर रहे थे। इसी विवाद में दोनों पक्षों मे मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अनूप और एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा के खिलाफ वन अपराध का केस दर्ज कर लिया था। इसमें अनूप को सीजेएम कोर्ट से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर एसडीओ ज्ञान सिंह समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
बृहस्पतिवार को इस मामले में वन संरक्षक मुरादाबाद रमेशचंद ने भी अपने अधिकारियों का पक्ष रखते हुए कमिश्नर और लखनऊ विभाग मुख्यालय को पत्र लिखा है। वहीं डीएफओ जय सिंह कुशवाह और एसडीओ ज्ञान सिंह ने एसपी बिजनौर से मिलकर दर्ज प्राथमिकी पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed