सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solar light traps will provide pest protection

Bijnor News: सोलर लाइट ट्रैप करेगा कीटों से सुरक्षा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Solar light traps will provide pest protection
विज्ञापन
ब्रजवीर चौधरी
Trending Videos

बिजनौर। अब किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जहरीले रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वजह, सोलर लाइट ट्रैप फसल को कीटों से नियंत्रण का कवच बनेगा। इससे मिट्टी और फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी। केमिकल मुक्त कृषि उत्पाद रहेंगे। इसके इस्तेमाल से रासायनिक कीटनाशकों के बिना ही कीटों की आबादी घटती है। फसल उत्पादन पर खर्च कम होने से बचत बढ़ेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।
कृषि विभाग की ओर से प्रारंभ में जिले के 1100 किसानों को सोलर लाइट ट्रैप अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह ट्रैप बिना किसी केमिकल के फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले उड़ने वाले कीटों को नियंत्रित करने में कारगर रहेगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि सोलर लाइट ट्रैप रात में अपनी रोशनी से पतंगे, सफेद मक्खी, थ्रिप्स जैसे हानिकारक कीटों को आकर्षित करता है। कीट ट्रैप में फंसकर नीचे भरे तेल में गिर जाते हैं। इससे उनकी संख्या तेजी से घटती है और फसल सुरक्षित रहती है। कृषि विभाग का मानना है कि सोलर लाइट ट्रैप खेती को सुरक्षित, सस्ती और टिकाऊ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed