सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student ragged in medical college, 11 students face disciplinary action

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में छात्र की रैगिंग, 11 छात्रों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Student ragged in medical college, 11 students face disciplinary action
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय छात्र की रैगिंग को लेकर चर्चाओं में है। मेडिकल कॉलेज में एक महीने पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र से रैगिंग का मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 11 छात्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अब यहां प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जिले के ही नहीं, बल्कि दूसरे जिले और प्रदेश के छात्र भी यहां पढ़ाई कर रहे हैं। सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र ने एनएमसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर रैगिंग की शिकायत की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग के आरोप में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 11 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इनमें एक छात्र पर 10 हजार रुपये जुर्माना व छह सप्ताह का निलंबन, एक छात्र पर 10 हजार रुपये जुर्माना व चार सप्ताह का निलंबन, एक छात्र को पांच हजार रुपये जुर्माना व दो सप्ताह का निलंबन और आठ छात्रों को दो सप्ताह के निलंबन की सजा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed