फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tarpaulins and boards are identifying liquor shops.Tarpaulins and boards are identifying liquor shops.

Bijnor News: शराब की दुकानों पर तिरपाल, बोर्ड बता रहे पहचान

Fri, 31 Jul 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tarpaulins and boards are identifying liquor shops.Tarpaulins and boards are identifying liquor shops.
बिजनौर में तिरपाल से ढकी शराब की दुकान और लगा बोर्ड संवाद
बिजनौर। यूं तो कांवड़ यात्रा के चलते शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है मगर इनके बाहर लगे बोर्ड पहचान को उजागर कर रहे हैं। ऐसे में दुकानों पर तिरपाल डालकर पहचान छिपाने की महज रस्म अदायगी की गई है।
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ मार्ग में शिवभक्तों की आस्था को ठेस नहीं पहुंच पाए, इसके लिए रास्ते में पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद कराया जाता है। इसी क्रम में मदिरा की दुकानों को बंद तो नहीं किया जाता मगर छिपा दिया जाता है। दुकानों पर किसी की नजर नहीं पड़ने पाए इसके लिए शराब की दुकानों पर तिरपाल डाल दिया गया है। मगर तिरपाल डालना महज रस्म अदायगी लग रही है। क्योंकि दुकानों पर तिरपाल तो डाल दिया गया है मगर दुकानों के बाहर बोर्ड लगे हैं, जिन पर शराब की दुकान होने का संकेतक मिल रहा है। जिलेभर में तमाम दुकानों के बाहर बोर्ड लगे हुए हैं। बिजनौर निवासी रामकुमार, ब्रज सिंह आदि ने बताया कि बोर्ड पर शराब की दुकान लिखा हुआ है तो फिर दुकान को तिरपाल से ढकने का फायदा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed