{"_id":"696fd26e9511a4c7ed0e23cc","slug":"teenager-beaten-to-death-with-a-stick-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-170489-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डंडे से पीट-पीट कर किशोर को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डंडे से पीट-पीट कर किशोर को मार डाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में अस्पताल पहुंचने पर परिजनों से जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
- नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद का मामला
- वारदात के बाद काफी देर तक तड़पता रहा किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद पंचायत घर के निकट मंगलवार की शाम अरमान (15) की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। अरमान पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, काफी देर तक अरमान घटनास्थल पर पड़ा हुआ तड़पता रहा। जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जलालाबाद के शेख सराय निवासी किशोर अरमान पुत्र स्वर्गीय महबूब अपने परिवार के साथ राहुखेड़ी में किराए के मकान पर रह रहा था। मंगलवार शाम जलालाबाद पंचायत घर के निकट कुछ लोगों को अरमान खून में लथपथ जमीन पर तड़पता हुआ मिला। अरमान के मुंह पर गंभीर घाव के निशान थे। पास में डंडा पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायल को निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान टायर पंचर की दुकान पर काम करता था।
सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी की।
किशोर की मौत से गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
- किसने सरे शाम वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
नजीबाबाद। जलालाबाद नगर पंचायत के निकट घनी आबादी के बीच सरे शाम किशोर को पीट-पीटकर किसने मौत के घाट उतारा। घटना को लेकर क्षेत्रवासी परेशान है। सीओ ने किशोर अरमान की हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की है।
Trending Videos