{"_id":"69d6a6e010b39924350ccdd4","slug":"terrorist-connection-police-busy-in-verifying-the-suspects-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-176535-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी कनेक्शन : संदिग्धों की तस्दीक में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी कनेक्शन : संदिग्धों की तस्दीक में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती । आतंकी कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसियों की रडार पर आए बिजनौर के मैजुल को लेकर पुलिस भी तस्दीक में जुटी है। इसी क्रम में पुलिस ने मैजुल के घर पहुंचकर परिवार वालों से जानकारी जुटाई। उधर किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने के मामले भी पुलिस जांच कर रही है।
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़कर स्लीपर मॉडयूल तैयार करने में मेरठ के साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध आतंकी साकिब का कनेक्शन मेरठ के आकिब से निकला। आकिब दुबई में रहता है। सिर्फ साकिब ही नहीं बल्कि बिजनौर के गांव सौफतपुर का मैजुल भी सोशल मीडिया के माध्यम से आकिब के संपर्क में बना हुआ था। हालांकि मैजुल पिछले छह सालों से दक्षिण अफ्रीका में रहता है।
एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस भी आरोपियों के पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क को लेकर जांच कर रही है। नांगल और नजीबाबाद पुलिस ने बुधवार को मैजुल के घर पहुंचकर उसके दादा-दादी से जानकारी ली। मैजुल का फोटो दिखाकर पहचान के संबंध में तस्दीक की गई।
पिछले साल नवंबर माह में वायरल हुई एक वीडियो में आकिब, मैजुल समेत चार लोग जुड़े हुए थे। इसी वीडियो में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस मामले में बिजनौर के थाना नांगल में 23 नवंबर को मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल बिजनौर, आकिब खान निवासी गांव सठला मवाना मेरठ और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
Trending Videos