सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bus suddenly started moving and hit a bike parked outside a shop.

Bijnor News: अचानक चली बस, दुकान के बाहर खड़ी बाइक को मारी टक्कर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The bus suddenly started moving and hit a bike parked outside a shop.
विज्ञापन
नूरपुर। बुधवार को स्योहारा मार्ग पर खड़ी एक निजी बस अचानक चल पड़ी और एक वेल्डर की दुकान तक पहुंच गई। बाहर खड़ी दुकान स्वामी की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में बैठी सवारियों में खींच-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शिव मंदिर चौक के पास से नूरपुर-स्योहारा मार्ग के लिए रोजाना करीब दो दर्जन से अधिक निजी बसों का संचालन होता है। निजी बसों के लिए कोई निश्चित स्थान न होने से सड़क किनारे ही इन्हें सवारियों की प्रतीक्षा में खड़ी कर दिया जाता है। बुधवार को शाम करीब चार बजे स्योहारा मार्ग पर खड़ी निजी बस अचानक चल पड़ी और वेल्डर की दुकान तक पहुंच गई। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी दुकान स्वामी नसीम और नईम दोपहर का खाना खाने के बाद दुकान पर पहुंचे ही थे। बस चालक और दुकान संचालक पक्ष में समझौता वार्ता चल रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed