सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The cemetery wall was broken to bury the body.

Bijnor News: शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The cemetery wall was broken to bury the body.
विज्ञापन
किरतपुर। शव दफनाने को लेकर कब्रिस्तान के रास्ते में निर्मित दीवार को एक पक्ष द्वारा तोड़ दिया गया है। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
Trending Videos

सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे मोहल्ला किले में स्थित हजरत गुलाम मुहियुद्दीन शाह विलायत किरतपुर की दरगाह परिसर के बाहर कमकर बिरादरी का कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में जाने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, उस जगह पर दूसरी बिरादरी के लोगों ने दीवार का निर्माण कर बंद कर दिया। सोमवार की सुबह कमकर बिरादरी के अल्लाहदिया के पुत्र मंसूर के शव को दफनाने के लिए रास्ते को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमकर बिरादरी के कुछ लोगों द्वारा निर्मित दीवार को तोड़ दिया गया और वहां से शव को निकालकर कब्रिस्तान ले गए। बिरादरी के मोहम्मद साजिद, अफजाल, हिफजान, फरमान, नायाब, सरफराज, निसार, इकबाल, गुलाम साबिर आदि ने बताया कि यह करीब 200 वर्ष पुराना रास्ता है। इसे बंद करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। वहीं दरगाह कमेटी के खादिम व मुजाबिर मुन्ने मियां, इकराम शाह मियां का कहना था कि यह रास्ता नहीं है। कुछ लोगों द्वारा निर्मित दीवार को तोड़ दिया गया है। उधर, कमकर बिरादरी के जिम्मेदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed