{"_id":"6a022e47243635021a0eead7","slug":"the-demand-for-appointing-principals-as-administrators-is-gaining-momentum-bijnor-news-c-27-1-bij1007-179299-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जोर पकड़ रही प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जोर पकड़ रही प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग
विज्ञापन
ग्राम प्रधान धमेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समय पर चुनाव नहीं होने पर एक साल कार्यकाल बढ़ाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्राम प्रधान संगठनों द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। ग्राम प्रधान संगठन इसके लिए आंदोलन की रणनीति भी बना रहे हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि जनता ने उन्हें चुना था। समय पर चुनाव होने चाहिए थे। यदि समय पर चुनाव नहीं हो रहे तो प्रशासन भी इन चुने हुए ग्राम प्रधानों को ही बनाना चाहिए।
समय पर चुनाव की संभावना नहीं : धर्मेंद्र सिंह
राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत मुकरंदपुर के प्रधान धर्मेंद्र सिंह उर्फ भोले का कहना है कि पंचायत चुनाव समय पर होने की संभावना बेहद कम है। इसके चलते ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाना चाहिए। यदि ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त नहीं किया जाएगा तो संगठन द्वारा आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
- ग्राम प्रधान जानते हैं पंचायत की समस्याएं : शौवीर सिंह
ग्राम पंचायत धर्मपुरा के प्रधान शौवीर सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत की समस्याओं से भली प्रकार परिचित हैं। कुछ रुके हुए विकास कार्य हैं, जिन्हें पूरा किया जाना जरूरी है। ऐसे में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।
- बढ़ना चाहिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल : रंजीता देवी
ग्राम पंचायत गोपालपुर की प्रधान रंजीता देवी का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से संपन्न कराए जाने चाहिए थे। अब लग रहा है कि पंचायत चुनाव समय पर संपन्न नहीं हो पाएंगे। ऐसे में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया जाना चाहिए।
- निर्वाचित ग्राम प्रधान ही बने प्रशासक : कैफुल
गंगोड़ा शेख के ग्राम प्रधान कैफुल इस्लाम उर्फ पप्पू पठान का कहना है कि चुनाव न होने की स्थिति में निर्वाचित ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बनाया जाना चाहिए। ग्राम प्रधान जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि है। वह जनता से जुड़े होते हैं और हर समय जनता के लिए सुलभ है। ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।
-- ग्राम प्रधानों के कार्यकाल व चुनाव को लेकर उनकी क्या राय है? ग्राम प्रधान अपने विचार मोबाइल नंबर 93687 24184 पर व्हाट्स एप पर भेज सकते हैं।
Trending Videos