{"_id":"69bc3956caf4d5d5e8039363","slug":"the-har-ghar-jal-project-was-completed-in-only-150-places-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-bij1027-174928-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में सिर्फ 150 जगह ही पूरी हो पाई हर घर जल परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में सिर्फ 150 जगह ही पूरी हो पाई हर घर जल परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हर घर शुद्ध एवं स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए सरकार ने योजना शुरू की लेकिन बिजनौर में अभी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जिलेेभर के केवल 150 जगह ही हर घर जल परियोजना पूरी हो पाई है। बाकी, जगह सिर्फ कागजों में ही पानी की सप्लाई हो रही है।
हर घर जल योजना के तहत बिजनौर में 907 टंकियों का निर्माण होना है, इनमें से 150 योजनाएं ही पूरी हुई है। जबकि, विभाग 450 योजनाओं से गांवों में सीधे पानी की सप्लाई करने का दावा कर रहा है। इन गांवों में ओवरहेड टैंक नहीं बना है। समरसेबल से ही पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं, ज्यादातर गांवों में कनेक्शन देनेे का भी विभाग दावा कर रहा है। वहीं, 307 योजनाएं अभी अधर में लटकी हैं। जहां, पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। योजना पूरी नहीं होने की वजह से सरकार ने कार्य पूर्ण करने का समय बढ़ा दिया है। अभी तमाम गांवों में स्वच्छ जल पहुंचने का सपना अधूरा है।
कई योजनाओं पर नहीं है जनरेटर की व्यवस्था
हर घर जल योजना के तहत तैयार हो रही टंकियों पर बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं है। इसकी जगह सोलर पैनल लगे हुए हैं। लेकिन, धूप नहीं निकलने से सोलर नहीं चल पाता है। इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश हैं। मगर, कई जगह जनरेटर की व्यवस्था ही नहीं है। ऐसे में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है।
बेहतर हो पानी की आपूर्ति : वीर सिंह
कल्लूवाला निवासी वीर सिंह ने बताया कि गांव में अभी टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। समरसेबल से सही तरीके से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बेहतर की जाए।
गांव में कुछ जगह नहीं हो रही पानी की आपूर्ति : रंजीत कौर
कल्लूवाला निवासी रंजीत कौर का कहना है कि गांव में पानी की आपूर्ति कुछ जगह हो रही है और कुछ जगह नहीं हो रही है। गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण जल्द कराया जाए। ताकि, हर घर तक जल पहुंच सके।
गांव में पूरा नहीं हुआ योजना का काम : योगेंद्र कुमार
छजमलवाला निवासी योगेंद्र कुमार ने कहा कि गांव में अभी भी योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। काफी दिनों से काम चल रहा है। जल निगम के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर जल्द टंकी का काम पूरा कराना चाहिए।
अधर में हर घर जल योजना: थम्मन सिंह
ग्रामीण थम्मन सिंह ने बताया कि हर घर जल योजना पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीण अभी भी शुद्ध एवं स्वच्छ जल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। गांव में जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू करानी चाहिए।
जिले में 150 जगह हर घर जल परियोजना का काम पूर्ण हो चुका है। करीब 450 योजनाओं से गांवों में सबरसेबल से पानी आपूर्ति की जा रही है। ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लगातार कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए जा रहे हैं। ....शुभम सक्सेना, सहायक अभियंता, जल निगम, बिजनौर
Trending Videos