सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The markets were buzzing with the fragrance of colours and gulal.

Bijnor News: बाजार रहे गुलजार, रंग-गुलाल की खुशबू से महके

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The markets were buzzing with the fragrance of colours and gulal.
बिजनौर में होली पर रंगोें की खरीदारी करती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बिजनौर। शहर के बाजार होली को लेकर पूरी तरह गुलजार हैं। रंगों और हर्बल गुलाल की खुशबू से बाजार महक रहे हैं। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। खासकर हर्बल गुलाल की मांग अधिक देखने को मिली। इसके अलावा लोगों को होलिका पूजन के लिए भी सामग्री की खरीदारी की।
सिविल लाइन, सदर बाजार में सड़क किनारे रंग, गुलाल की दुकान सजी हुई हैं। ग्राहक भगवा, पीला और गुलाबी गुलाल की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। 500 ग्राम से लेकर एक किलो तक के पैकेट ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। कई दुकानों पर आकर्षक पैकिंग में गुलाल उपलब्ध हैं। वहीं, बच्चों में भी होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइन की पिचकारियों की खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में बच्चों ने कार्टून, टैंक, गन और विभिन्न आकृतियों वाली पिचकारियां खरीदीं। खरीदारी अच्छी होने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। अलग-अलग मिठाइयों की जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed