{"_id":"6a00def88adfafd6320753b6","slug":"the-statement-of-the-victim-was-recorded-after-five-days-due-to-the-intervention-of-the-womens-commission-member-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-179202-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला आयोग सदस्य के हस्तक्षेप से पांच दिन बाद दर्ज हुए पीड़िता के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला आयोग सदस्य के हस्तक्षेप से पांच दिन बाद दर्ज हुए पीड़िता के बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धामपुर। महंत पानपदास समाधि आश्रम में पांच मई की रात छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दरोगा से मारपीट की गई थी। वहीं मारपीट करने वाले आरोपी की पत्नी छेड़खानी का आरोप लगा रही है। इस मामले में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के हस्तक्षेप से महिला के बयान दर्ज कराए गए।
महिला आयोग सदस्य संगीता जैन रविवार को धामपुर सीओ कार्यालय पहुंचीं और सीओ अभय कुमार पांडे, कोतवाल मृदुल कुमार सिंह को अवगत कराया। इसके बाद पीड़िता अधिवक्ताओं आरके आर्य, सुनील कुमार के साथ सीओ कार्यालय पहुंची। आयोग की सदस्या की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दरोगा उस पर बुरी नीयत रखता था। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जेल भेजने और जान से मारने की धमकी देता था। पांच मई की रात जब वह लघुंशका को उठी तो दरोगा ने उसे पकड़ लिया। जैसे ही उसने धक्का दिया तो उसका सिर मकान के कोने में जा लगा, जिससे वह चोटिल हुआ है। बाद में जाग होने पर उसके परिजनों और दरोगा के बीच मारपीट हुई। जिसमें कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायल दरोगा का उपचार बरेली में सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है।
आयोग की सदस्य संगीता जैन ने कहा कि पीड़ित महिला का उत्पीड़न नहीं होने देंगी। एसपी से मिलकर केस की दोबारा जांच कराने, घायल दरोगा का फिर से मेडिकल कराने के लिए प्रयास करेंगी।
Trending Videos