सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those who complained immediately got their money back.

Bijnor News: जिसने तुरंत की शिकायत, उनका लौट आया पैसा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Those who complained immediately got their money back.
विज्ञापन
बिजनौर। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच, यह जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि ठगी होने पर कितनी जल्दी बैंक और साइबर पुलिस को सूचित किया जाए। साइबर ठगी के शिकार होने पर समय गंवाए बिना तुरंत कार्रवाई करना आवश्यक है, ताकि खोए हुए धन की वापसी की संभावना बढ़ाई जा सके। तुरंत शिकायत करने वाले 21 लोगों को साइबर पुलिस ने ठगी में गए 10.21 लाख रुपये वापिस करा दिए।
Trending Videos

साइबर पुलिस के अनुसार, यदि आपके साथ कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो सबसे पहला कदम तुरंत अपने बैंक को सूचित करना है। बैंक को घटना की जानकारी मिलते ही वे आपके खाते से होने वाले किसी भी अन्य लेन-देन को रोक सकते हैं। इसके बाद, जितनी जल्दी हो सके, साइबर सेल या साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी आप यह सूचना देंगे, उतनी ही तेजी से पुलिस और बैंक मिलकर कार्रवाई कर सकेंगे। इसका उदहारण साइबर पुलिस उन 21 लोगों से जोड़कर दे रही है, जिन्हें पिछले एक माह में 10.21 लाख रुपये वापिस कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एएसपी सिटी डॉ.कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की जा सकती है। शिकायत दर्ज कराते समय, आपको घटना का पूरा विवरण, ठगी की राशि, लेनदेन का विवरण और संबंधित मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसी जानकारी प्रदान करनी होगी। पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू करती है और यदि संभव हो तो ठगी गई राशि को फ्रीज कराने या वापस दिलाने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed