फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Election 2022: BJP State President Swatantra Dev Singh targeted Samajwadi Party in Bijnor

UP Election 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पदाधिकारियों में भरा जोश, बोले- यह चुनाव जात-पात का नहीं, सम्मान का

Wed, 09 Feb 2022 07:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Feb 2022 07:43 PM IST
सार

शामली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जात-पात का नहीं है, सम्मान का है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP State President Swatantra Dev Singh targeted Samajwadi Party in Bijnor
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, देश में आस्था का सम्मान हो रहा है। दुबई के मुस्लिम शासक भी वहां मंदिर बनाने के लिए जमीन दे रहे हैं। यह चुनाव देश के सम्मान, मोदी और योगी के सम्मान का चुनाव है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। धामपुर और बिजनौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जात-पात का नहीं है, सम्मान का है।

विज्ञापन

 
बिजनौर के एक मंडप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का प्रधानसेवक लंदन के विक्टोरिया हाउस में जाता है तो भारत माता की जय का नारा लगता है। अखिलेश कहते थे टीकाकरण मत कराओ, ये भाजपा का टीका है। लेकिन टीकाकरण से ही लोगों की जान बची है। पंद्रह करोड़ लोगों के घर में राशन दो बार देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। यह चुनाव जात-पात का नहीं है, सम्मान का चुनाव है। योगी के दोबारा सीएम पद की शपथ लेते ही एक घंटे के भीतर बदमाश बोरिया बिस्तर समेटने लगेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा की सरकार में न हिंदू लड़ेंगे न मुसलमान लड़ेंगे, दोनों मिलकर गरीबी से लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटिंग प्रतिशत बढ़वाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विधायक सुचि मौसम चौधरी आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी में घर-घर जाकर मांगे वोट
बिजनौर शहर की पंजाबी कॉलोनी में प्रदेशाध्यक्ष ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उनके संग विधायक सुचि चौधरी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। प्रदेशाध्यक्ष ने गुरुद्वारा गुरुनानक धाम में मत्था भी टेका। उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

अधर्म को खत्म करने के लिए एकजुट हो जाओ
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह धर्म-अधर्म का युद्ध है। अधर्म खत्म होगा, तभी प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। अधर्म को खत्म करने के लिए सब एक हो जाओ। 14 फरवरी को होने वाले मतदान में अपने-अपने बूथों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का काम करो। इसके लिए उन्होंने समर्थकों को हाथ उठवा कर संकल्प भी दिलाया। कहा कि प्रत्याशी अशोक राणा को रिकॉर्ड मतों से जीता कर विधानसभा में भेजा तो मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही प्रदेश में फिर से प्रदेश के गुंडों की कयामत आएगी। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी की सरकार की बदौलत हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम बेटियां भी सुरक्षित हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राज्यमंत्री सुरेशपाल, मनोज शिवाच, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रमुख स्योहारा उज्ज्वल चौहान, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, रोहित राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी ने किया।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण

दलित बेटी के घर भोज किया
स्वतंत्र देव सिंह समर्थकों के साथ धामपुर के हुसैनपुर गांव में पहुंचे। दलित बस्ती में स्थापित रविदास प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। यहां पर उन्होंने दलित बेटी मिथलेश के घर पर भोज किया। इसके बाद में प्रदेशाध्यक्ष ने गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर शमशेर नेता, एसके भारती, विनोद कुमार, प्रियंकर राणा, मुन्ना प्रधान, नीतिश, राजीव, पवन, हरिराज, उदित नारायण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed