{"_id":"6a00de91a5640d9d610ef8b0","slug":"uproar-over-death-of-history-sheeter-in-bijnor-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-179235-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर जेल में हिस्ट्रीशीटर की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर जेल में हिस्ट्रीशीटर की मौत पर बवाल
विज्ञापन
बिजनौर जिला कारागार में कैदी की मौत के बाद जजी चौक पर जाम के दौरान डीआईजी की गाड़ी के आगे लेट र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर का फंदे पर लटका शव मिला। जेल प्रशासन और पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया। वहीं गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जजी चौक पर जाम भी लगाया। जाम में फंसे बरेली डीआईजी की गाड़ी का घेराव कर गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की।
शनिवार को जिला कारागार में 12:30 बजे सजायाफ्ता कैदी दीपक कुमार (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम पृथ्वीपुर का आम के पेड़ पर रस्सी के बनाए गए फंदे पर लटका शव मिला। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ सिटी संग्राम सिंह, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलते पर कैदी दीपक के परिवार वाले और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस से शव उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। उनकी पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई।
नारेबाजी करते हुए लोग जजी चौक पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। इस जाम में डीआईजी बरेली अजय साहनी की गाड़ी भी फंस गई। लोगों ने डीआईजी की गाड़ी का घेराव करते हुए तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस को डीआईजी की गाड़ी निकलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 30 मिनट तक जाम लगाने के बाद भीड़ जेल के गेट पर पहुंच गई। जहां पर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बवाल को लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा।
फरवरी 2025 से जेल में बंद था दीपक
शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट के मामले में दीपक फरवरी 2025 से जेल में बंद था। इस मामले में दीपक को छह साल की सजा हुई थी। जेल में बंद दीपक थाना कोतवाली शहर का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर लूट, गैंगस्टर सहित छह केस दर्ज हैं।
कैदी ने फंदे पर लटककर जान दी है। वह शहर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर भी है। बारीकी से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी बिंदु सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी....डा. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी
शनिवार की शाम कैदी ने घबराहट होने की सूचना दी थी, जिस पर बैरक से निकालकर जेल के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उसने अस्प्ताल के पीछे पेड़ पर लगाए गए फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।....रविंद्र सिंह, जेलर
Trending Videos