सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yuva Sahityakaar Sangh will organize its 50th seminar on Martyrdom Day on March 23.

Bijnor News: 23 मार्च को बलिदान दिवस पर युवा साहित्कार संघ करेगा 50वीं संगोष्ठी आयोजित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Yuva Sahityakaar Sangh will organize its 50th seminar on Martyrdom Day on March 23.
विज्ञापन
धामपुर। नगर के मुख्य बाजार में 51 साल पहले पालिका के पूर्व बोर्ड द्वारा शहीद- ए -आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित हुई थी। इसे पूर्व पालिकाध्यक्ष लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल खैराती वालों ने स्थापित कराया गया था। उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ की ओर से 23 मार्च को भगत सिंह चौक पर बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसमें राजगुरू सुखदेव को भी याद किया जाएगा। शाम को विचार गोष्ठी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में कवि और शायर देशभक्ति के तराने प्रस्तुत करेंगे।
Trending Videos

पालिका के पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल खैराती वाले ने बताया कि जब वह 31 साल की आयु के थे। तब वह धामपुर नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष बने थे। उनके बोर्ड में 16 सदस्य शामिल थे। इनमें डॉक्टर लेनिन-ए-खान ,बृजमोहन चतुर्वेदी, उदयराज सिंह गहलोत ,ओमप्रकाश बिजली वाले, मुमताज खान, मोहम्मद नकी, कांता प्रसाद अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, कस्तूरी लाल आहूजा आदि शामिल थे। उनके बोर्ड ने नगर में अनेक स्थानों पर कई महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराईं थी। इनमें बड़ी मंडी में अशोक की लाट, शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी हैं। ऐसा इसलिए किया गया था जिससे भावी पीढ़ी महापुरुषों के आदर्शों को नमन कर उन्हें याद रखें और उनमें राष्ट्र भावना पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के अध्यक्ष हरिकांत शर्मा का कहना है कि जब से भगत सिंह चौक पर शहीद -ए -आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित हुई है। संगठन प्रतिवर्ष बलिदान और जन्म दिवस पर उनके आदर्शों को स्मरण रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। 23 मार्च 1931 को सरदार भगत सिंह को ब्रिटिश सरकार ने पार्लियामेंट में बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भगत सिंह सजा के तौर पर फांसी के फंदे को चूमते हुए बलिदान हो गए थे। अबकी बार 50वीं वर्षगांठ के का आयोजन हो रहा है। संगठन संरक्षक दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, विभूति कांत शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता आदि का कहना है कि महापुरुषों की यादगार में कार्यक्रम काे बेहतर ढंग से हर साल मनाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed