सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1200 patients arrived at the district hospital for treatment

Budaun News: जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे 1200 मरीज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
1200 patients arrived at the district hospital for treatment
जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करती महिला मरीज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इलाज और जांच कराने के लिए सुबह से ही अस्पताल में लोगों की लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक ही दिन में करीब 1200 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही। भीड़ बढ़ने के कारण कई मरीजों को पर्चा बनवाने, जांच कराने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

जिला अस्पताल में सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। कुछ ही समय में पंजीकरण काउंटर के बाहर लंबी लाइन लग गई। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए मरीज और उनके तीमारदार सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई मरीजों ने बताया कि पर्चा बनवाने में ही काफी समय लग गया। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और जांच कराने के लिए फिर से लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में अव्यवस्था जैसी स्थिति भी देखने को मिली। कई जगह मरीज और उनके परिजन बैठने की जगह न मिलने के कारण खड़े होकर ही अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ओपीडी कक्षों के बाहर भी लंबी कतारें लगी रहीं। इससे अस्पताल के कर्मचारियों को भी व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएम कमल के अनुसार इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा त्वचा रोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी इलाज कराने के लिए ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed