सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A massive fire broke out in the house, goods worth lakhs burnt to ashes

Budaun News: घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 08 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the house, goods worth lakhs burnt to ashes
थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहोरामई में आग लगने से जला घर का सामान। संवाद
विज्ञापन
गुड़लिया। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहोरामई में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक मकान में भीषण आग लग गई, इससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
Trending Videos

गांव अहोरामई निवासी भरत सिंह पुत्र त्रिवेनी सिंह के घर में मंगलवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे का ताला लगाकर बाहरी बरामदे में सो रहे थे। अचानक आग लगने की सूचना पर जब तक परिवार के लोग जागे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की इस घटना में सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण जैसे जल गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 56 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घरेलू सामान में एलसीडी, वाॅशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, सीलिंग फैन, बक्सा, डबल बेड, अलमारी और परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े जलकर नष्ट हो गए। स्थिति यह रही कि परिवार के पास केवल पहने हुए कपड़े ही बच सके।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गृहस्वामिनी सुमन देवी ने बताया कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed