सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A state-of-the-art bus station will be built in the city on a PPP model at a cost of Rs 106 crore.

Budaun News: शहर में 106 करोड़ से बनेगा पीपीपी मॉडल अत्याधुनिक बस स्टेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art bus station will be built in the city on a PPP model at a cost of Rs 106 crore.
बस स्टेशन निर्माण की मंजूरी मिलने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करते सदर वि - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। जिले में विकास को नई रफ्तार देने वाली एक बड़ी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। शहर में 106 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। शासन की स्वीकृति मिलते ही अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

यह बहुप्रतीक्षित परियोजना शहर भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के लगातार प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। उन्होंने 5 जून 2022 को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर बदायूं में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशन के निर्माण की मांग उठाई थी। तब से लेकर अब तक इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद परिवहन मंत्री ने पत्र के माध्यम से विधायक को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि विधायक के सतत प्रयासों के चलते ही बदायूं को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
विधायक ने बताया कि प्रस्तावित बस स्टेशन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यह न केवल यात्रियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित और सुचारु बनाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए इस बस अड्डे की रूपरेखा तैयार की गई है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर में आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को मंजूरी मिलना जिले के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना शहर की पहचान बनेगी और आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
----------------------------------------
वातानुकूलित प्रतीक्षालय समेत रहेंगी कई सुविधाएं
इस अत्याधुनिक बस स्टेशन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विश्राम कक्ष, स्वचालित एवं स्मार्ट शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, एलईडी डिस्प्ले, अनाउंसमेंट सिस्टम, कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर और ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त पेयजल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मल्टीलेवल पार्किंग, सीसीटीवी आधारित 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए अलग जोन और हरित क्षेत्र का भी समुचित प्रावधान किया जाएगा।
------------------------------------------
आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी
परियोजना में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सोलर एनर्जी आधारित लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे यह बस अड्डा पर्यावरण के अनुकूल भी होगा। पीपीपी मॉडल के तहत बनने वाले इस बस स्टेशन में सरकारी और निजी क्षेत्र का संयुक्त निवेश होगा, इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बस स्टेशन निर्माण की मंजूरी मिलने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करते सदर वि

बस स्टेशन निर्माण की मंजूरी मिलने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करते सदर वि- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed