सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aditya and Dheeraj Win Speech and Quiz Competitions

Budaun News: आदित्य और धीरज ने जीती भाषण व क्विज प्रतियोगिता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Aditya and Dheeraj Win Speech and Quiz Competitions
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक प्रतियोगिताओं में आदित्य चौहान और धीरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य ने भाषण प्रतियोगिता जीती, जबकि धीरज ने क्विज में बाजी मारी।
Trending Videos

‘विधायिका में महिला आरक्षण पक्ष-विपक्ष की राजनीति’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में आदित्य चौहान प्रथम रहे। निखिल सिंह चौहान दूसरे और शगुन शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। ‘राष्ट्रीय आंदोलन एवं भारतीय संविधान’ पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता में धीरज कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्विज़ में आदित्य चौहान को दूसरा और विकास को तीसरा स्थान मिला। उपप्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने महिला सशक्तिकरण हेतु आरक्षण की आवश्यकता बताई। डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अध्ययन पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed