फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akhilesh cornered the BJP government over paper leaks, education, health, and law and order.

Budaun News: अखिलेश ने पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

Fri, 31 Jul 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh cornered the BJP government over paper leaks, education, health, and law and order.
दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करते सपा प्रमुख अ​खिलेश यादव। इस दौरान सांसद
दहगवां (बदायूं)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दहगवां में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार की नीयत साफ होती तो नीट जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं होती। बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने नहीं आतीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार अपने मन की बात करते हैं, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग लाठी खाकर आए हैं, उन्हें पता है कि किसने लाठी चलवाई, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं के आंदोलन के कारण सरकार को झुकना पड़ा।
विज्ञापन

दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए, जिससे एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हुए हैं। उनका आरोप था कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि ई-20 ईंधन से इतना ही लाभ है तो कंपनी वालों को जमकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए, लेकिन यहां कंपनी की जगह सरकार प्रचार-प्रसार करने में लगी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत फैलाने वाली है और जनता इन नीतियों को समझ चुकी है।
दावा किया कि आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इससे पहले उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बेटे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद आदित्य यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव आदि मौजूद रहे।

दिल्ली स्तर की बड़ी एसआईटी जांच करेंगी तो बड़ा खुलासा करेंगी
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह महाअपराध है। कहा कि यूपी एसआईटी ने जांच की तो चंदा चोरी के खुलासे हुए हैं, लेकिन अब दिल्ली स्तर की बड़ी एसआईटी जांच करेंगी तो बड़ा खुलासा करेंगी। स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की हालत इतनी खराब है कि अब स्वास्थ्य विभाग को ही इलाज की जरूरत पड़ गई है। कानून-व्यवस्था, नशे की तस्करी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।



बदायूं में विकास के नाम पर कुछ काम नहीं हुए







- सपा काल में सड़कें बनती थीं तो पैदल चलकर देखते थे। भाजपा ने पिछले दिनों राजपुर में सड़क का उद्घाटन किया तो वह धंस गई। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने हाईवे का उद्घाटन किया तो वह बह गया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर जानवर आ जाते हैं। बारिश तेज होने पर गंगा एक्सप्रेस-वे धंस जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बदायूं में करीब 300 स्कूल बंद कर दिए हैं। यहां सड़कों के हाल-बेहाल हैं। विकास के नाम पर कुछ काम नहीं हुए।











50 मिनट तक सड़क रही जाम, आवागमन रहा ठप



दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने के बाद भीड़ इतनी बढ़ गई की यातायात बंद हो गया, जिससे करीब 50 मिनट के लिए दोनों तरफ से वाहनों का आना-जाना बंद हो गया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जाने के बाद पुलिस बमुश्किल यातायात को सुचारू करा पाई। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव। इस दौरान सांसद

दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव। इस दौरान सांसद

दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव। इस दौरान सांसद

दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव। इस दौरान सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed