सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assault and Threats Against Woman: Case Registered Against Two Youths

Budaun News: महिला से मारपीट व धमकी, दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Assault and Threats Against Woman: Case Registered Against Two Youths
विज्ञापन
बिल्सी। गांव खैरी निवासी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
Trending Videos

ग्राम खैरी निवासी हिना पत्नी स्वर्गीय छोटे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव के ही शहबाज पुत्र एतराम अली के साथ उसके पूर्व में संबंध रहे थे, जो करीब दो वर्ष तक चले। बाद में दोनों की सहमति से बातचीत बंद हो गई। आरोप है कि 19 अप्रैल अपराह्न करीब 2:30 बजे शहबाज ने अपने भाई आदिल के साथ उसे अंबियापुर चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया, जिसके बाद वह अपने गांव लौट गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed