सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bajrang Dal workers protest allegations of students being made to offer namaz in government school Budaun

UP News: बदायूं के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले के जूनियर हाई स्कूल रिसौली में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का आरोप लगा है। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्कूल में पहुंचकर विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की जांच करने की मांग की। 

Bajrang Dal workers protest allegations of students being made to offer namaz in government school Budaun
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले के रिसौली स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। इस पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और विरोध जताया। स्कूल में हंगामे का वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

Trending Videos


उझानी क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल रिसौली में सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। यह मामला बीते बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। आरोप लगाया गया है कि नमाज पढ़वाने की व्यवस्था स्कूल के ही एक शिक्षक और शिक्षिका की ओर से कराई गई। स्कूल की एक अन्य महिला शिक्षिका ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे स्कूल 
मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताते हुए कहा कि यदि स्कूल में नमाज पढ़ी जाएगी, तो वे भी वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें-  Video: बड़े भाई को सांप ने काटा, छोटे ने खेत में जाकर पकड़ा; डिब्बे में बंदकर पहुंच गए अस्पताल

उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी।  

एक महिला और एक पुरुष अध्यापक पर नमाज पढ़वाने का आरोप
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि एक महिला अध्यापक और एक पुरुष शिक्षक द्वारा नमाज पढ़वाई गई है। बताया जाता है कि रमजान के माह में कई बार यहां पर सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। इस बात का खुलासा एक अन्य महिला अध्यापक द्वारा किया गया है।

नाम काटने की धमकी देने का आरोप
गांव में मस्जिद न होने पर एक घर पर भी सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल में नमाज पढ़े जाने के मामले में बच्चों ने हिंदू नेताओं को बताया कि विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed