पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banks should not reject applications for schemes without valid reasons.

Budaun News: बिना उचित कारण के योजनाओं के आवेदन निरस्त न करें बैंक

Tue, 30 Jun 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Banks should not reject applications for schemes without valid reasons.
बदायूं। जिला उद्योग बन्धु, इन्वेस्टर्स, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। सीडीओ गामिनी सिंगला ने विकास भवन में समीक्षा कर निर्देश दिए कि बिना किसी में उचित कारण के योजनाओं के आवेदन को निरस्त न करें। 30 जून की शाम तक ज्यादा से ज्यादा आवेदन स्वीकृत कर लोगों को योजना का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

सीडीओ को बैठक में उपायुक्त उद्योग सचिन जैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले को 1600 लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष बैकों को 1060 आवेदन पत्र बैंक शाखाओं को भेजे हैं, बैंक की ओर से अब तक मात्र 190 आवेदन पत्र स्वीकृत कर 184 को ऋण वितरित किए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 153 का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष बैकों को 100 आवेदन पत्र दिए गए। बैंक शाखाओं की ओर से अभी तक 19 आवेदन स्वीकृत किए हैं। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के तहत 28 का लक्ष्य मिला है। दो ही आवेदन पत्र स्वीकृति किए। योजना की समीक्षा प्रत्येक माह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर होती है, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने अग्रणी जिला प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, अन्य सभी जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि 30 जून की शाम तक प्रत्येक दशा में अधिक से अधिक स्वीकृति व वितरण कराएंं ताकि पोर्टल पर अपडेट हो सके। स्वीकृति व वितरण में कोई गैप न रखें, बैंक शाखा प्रबंधक कोई भी आवेदन पत्र बिना उचित कारण के निरस्त न करें, अगर कोई भी शाखा प्रबंधक की ओर से बिना उचित कारण के आवेदन पत्र निरस्त किए गए तो उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed