{"_id":"6a43640ea2efd7c2f103b4c2","slug":"rain-brings-relief-from-scorching-heat-in-budaun-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बदायूं में बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बदायूं में बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना
Tue, 30 Jun 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:11 PM IST
सार
बदायूं में सोमवार रात मौसम में तब्दीली आई और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
बदायूं में हुई बारिश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई।
विज्ञापन
बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिस वजह से आवागमन में दिक्कत हुई। रात होने की वजह से लोगों पर इसका ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया। हालांकि बारिश रुकने के बाद में धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
सुबह जब लोग घरों से निकले तो जलभराव की स्थिति लगभग खत्म हो गई। वहीं, बारिश होने के बाद में मौसम में ठंडक हो गई। सुबह लोग सड़कों पर ठंडी हवा लेने के लिए निकले। वहीं आईएमडी के अनुसार अब मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन