{"_id":"6a42d234c1d3b56e120d1fb7","slug":"door-to-door-campaign-to-administer-polio-drops-to-children-launched-badaun-news-c-123-1-sbly1001-167274-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर-घर बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर-घर बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का अभियान तेज कर दिया है। जिले में अभियान के तहत पांच वर्ष तक के पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 1215 टीमें गठित की गई हैं, जिन्होंने घर-घर दस्तक देकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे, इसके लिए टीमों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलानी शुरू कर दी हैै।
पांच दिवसीय विशेष अभियान तीन जुलाई तक चलेगा। इसके तहत ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, मलिन बस्तियों और प्रवासी परिवारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा बूथ पर दवा नहीं पी सका है तो घर पहुंचने वाली टीम को अवश्य सहयोग करें। विभाग का उद्देश्य है कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की सुरक्षा खुराक से वंचित न रहे। अभियान की सफलता ही जनपद की पोलियो मुक्त स्थिति को बरकरार रख सकती है।