पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People enraged over the power crisis blocked the Bareilly Road.

Budaun News: बिजली संकट के विरोध में भड़के लोगों ने बरेली रोड पर लगाया जाम

Tue, 30 Jun 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
People enraged over the power crisis blocked the Bareilly Road.
नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करत - फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
बदायूं। शहर के नई सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में बिजली संकट के विरोध में सोमवार देर रात बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि नई सराय क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर फुका हुआ है। शहबाजपुर और नवादा क्षेत्र में बिजली गुल है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत की तो उनका कहना था कि फुंके ट्रांसफॉर्मर को सही करने के लिए बनारस से उपकरण मंगाए हैं। अभी बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। विद्युत अधिकारियों के इस बयान के बाद लोगों का आक्रोश और भड़क गया।
विज्ञापन

डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने रात करीब 11:45 बजे बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। इस कारण बरेली रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। जाम में बदायूं से बरेली जाने वालीं रोडवेज की कई बसें भी फंस गईं। करीब आधे घंटे तक लोग सड़क पर जमे रहे। सूचना पर पहुंची नई सराय चौकी की पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नई सराय का 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर दो दिन पहले फुंक गया था, जो अब तक सही नहीं हुआ है। खबर भेजे जाने तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमे रहे। संवाद

नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करत

नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करत- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed