{"_id":"6a437e54cc679f4d90082ac0","slug":"video-outrage-erupts-over-the-power-crisis-in-badaun-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदायूं में बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, बरेली मार्ग पर जाम लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदायूं में बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, बरेली मार्ग पर जाम लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:59 PM IST
Link Copied
बदायूं के नई सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर सोमवार की देर रात बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि नई सराय क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फूंका है और शहबाजपुर क्षेत्र में बिजली गुल है। नवादा क्षेत्र में बिजली आ रही है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि फुंके ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए वाराणसी से उपकरण मंगाए हैं, अभी बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। विद्युत अधिकारियों के इस बयान के बाद लोगों का आक्रोश और भड़क गया। डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस कारण बरेली रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया और उसमें बदायूं से बरेली जाने वाली रोडवेज बस भी फंस गई, करीब आधे घंटे तक लोग सड़क पर जमे रहे। सूचना पर पहुंची नई सराय चौकी की पुलिस ने लोगों को किसी तरह से समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु हुआ। गौरतलब है कि नई सराय का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया था लेकिन अभी सही नहीं हुआ है। फिलहाल, बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मौके पर जमे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।