सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bathing at Ganga ghats, including Kachhla, takes place today; magistrates have been deployed.

Budaun News: कछला सहित गंगा घाटों पर स्नान आज, मजिस्ट्रेट किए गए तैनात

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bathing at Ganga ghats, including Kachhla, takes place today; magistrates have been deployed.
मंगलवार को कछला घाट का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी।
विज्ञापन
बदायू। ज्येष्ठ दशहरा (द्वितीया) पर्व के अवसर पर बुधवार को कछला सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मंगलवार को कछला घाट की व्यवस्थाएं देखीं। गंगा घाटों पर भीड़ के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

डीएम ने मंगलवार को आदेश जारी कर कछला गंगा घाट सहित जनपद के सभी प्रमुख स्नान स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर एवं जोनल स्तर पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया। कछला गंगा घाट, कछला पुल, अटेना घाट, सुकरी घाट, मलपुरा तेतेरा घाट, कुंवरपुर चौंदपुर घाट, भुंडी घाट, बेलाडांडी घाट, नगरिया खनू रामगंगा घाट, नौनी टिकन्ना रामगंगा घाट, हजरतपुर घाट, मुड़ा पुख्ता घाट तथा चिड़िया घाट समेत विभिन्न स्नान स्थलों पर अलग-अलग पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर
जिलाधिकारी के आदेश हैं कि नामित मजिस्ट्रेट गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी व्यक्ति को गहरे पानी में न जाने दें। लगातार पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित कराएं। घाटों पर तैनात गोताखोर, नाविक एवं पीएसी कर्मी भी सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन


गहरे पानी वाले क्षेत्रों पर चेतावनी बोर्ड लगाएं
प्रशासन की ओर से घाटों पर बैरिकेडिंग, खतरनाक एवं गहरे पानी वाले क्षेत्रों पर चेतावनी बोर्ड, बैनर-पोस्टर, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थलों का निर्धारण पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए छायादार टेंट, बैठने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed