सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP workers celebrate election victory in Budaun

Budaun: भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बीएल वर्मा बोले- मोदी नेतृत्व और शाह की रणनीति का परिणाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 04 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता झूम उठे। बदायूं में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ऐतिहासिक जीत मिली है। 

BJP workers celebrate election victory in Budaun
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर सोमवार को बदायूं स्थित भाजपा कार्यालय पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।



'मोदी नेतृत्व और शाह की रणनीति का असर'
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक क्षमता और संगठन के कुशल संचालन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी है, जिस पर जनता ने अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने इसे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी ऊर्जा के साथ पार्टी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
विज्ञापन


विधायक बोले- जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा  
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि देश की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को स्वीकार करते हुए भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं और यही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed