फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both managers presented their views in the obscene dance case at City Mall.

Budaun News: सिटी मॉल में अश्लील डांस प्रकरण में दोनों प्रबंधकों ने रखे अपने पक्ष

Wed, 19 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Both managers presented their views in the obscene dance case at City Mall.
बदायूं। सिटी मॉल में अश्लील डांस प्रकरण में मॉल प्रबंधक और सफायर लाउंज एंड क्लब के प्रबंधक ने नोटिस मिलने के बाद अपना पक्ष रखा। अब सिटी मजिस्ट्रेट प्रबंधकों के जवाब को लेकर उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद प्रशासन स्तर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी मॉल में स्थित सफायर लाउंज एंड क्लब से जुड़ा एक वीडियो 13 जुलाई को वायरल हुआ था। इसमें अश्लील डांस, शराब का सेवन, डांसर को रुपये देते हुए लोग दिखाई दे रहे थे। मामला जब सुर्खियों में आया तो प्रशासन स्तर से इस मामले में जांच बैठा दी। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार ने दोनों प्रबंधकों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस में सात दिन का समय दिया गया था, लेकिन दोनों समय पर जवाब नहीं दे पाए, ऐसे में उन्होंने समय की मांग की थी। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने उनको कुछ समय दे दिया। इसमें सिटी मॉल के प्रबंधक ने अपना पक्ष रखा, लेकिन फायर लाउंज एंड क्लब के प्रबंधक ने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उनको रिमाइंडर भेजा गया। इसके बाद उन्होंने अपना पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष रखा। अब दोनों पक्षों की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट उच्चाधिकारियों को देंगे। इसके बाद उन्हीं के स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पक्षों ने अपने-अपने जवाब दे दिए हैं। उनका अवलोकन करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - सुमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed