फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The fans have not been fixed even four days after the incident.

Budaun News: घटना के चार दिन बाद भी ठीक नहीं हुए पंखे

Wed, 19 Aug 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The fans have not been fixed even four days after the incident.
बदायूं। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के चार दिन बाद भी छात्रावास के पंखे ठीक नहीं हुए, जबकि प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने छात्राओं की हालात बिगड़ने का कारण गर्मी ही बताया था। मंगलवार को छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ गामिनी सिंगला को यह भी पता चला कि शिक्षिकाएं छात्रावास में नहीं रह रही हैं।
विज्ञापन

चार दिन में दो बार जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा विद्यालय में जांच करने पहुंचीं, लेकिन गर्मी से निजात दिलाने के लिए लगे खराब पंखे उन्हें नजर नहीं आए। सोमवार को एसडीएम विनोद कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ राजवीर सिंह के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी भी पहुंची थीं।
विज्ञापन

संयुक्त जांच टीम को भी खराब पंखे नजर नहीं आए, जबकि सीडीओ गामिनी सिंगला के निरीक्षण में पंखे और लाइटें खराब मिलीं। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को खराब लाइट एवं पंखों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में कुछ अध्यापिकाओं की ओर से रोस्टर के अनुरूप रात्रि निवास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि रोस्टर के अनुरूप अनिवार्य रूप से अध्यापिकाओं का रात्रि निवास सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक रसोइया अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश
बदायूं। सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, समरेर का भी निरीक्षण किया। रसोई, छात्रावास, कक्षाओं और रजिस्टरों की जांच की। सहायक रसोइया राजकुमारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिलीं, इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सहायक रसोइया राजकुमारी वेतन रोक दें। वार्डन को छात्राओं को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं का लाभ छात्राओं को बिना किसी लापरवाही के मिलना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ज्योत्सना व प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा उपस्थित मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed