{"_id":"6a84b964046626e85e0c8bad","slug":"vehicles-will-not-be-able-to-proceed-towards-kachhla-ganga-ghat-and-the-bridge-badaun-news-c-123-1-bdn1038-171070-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला गंगा घाट और पुल की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला गंगा घाट और पुल की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान कछला में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन के नए प्लान के अनुसार, पार्किंग के पास से अस्थायी रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिस पर केवल बाइक सवार कांवड़ियों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे वाहनों के आमने-सामने आने की स्थिति नहीं बनेगी। जाम की स्थिति पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
मंगलवार को एडीएम-ई अरुण कुमार और एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर नई यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि नए प्लान के तहत कछला की ओर से नवनिर्मित हाईवे पर दोपहिया वाहन उझानी की ओर जा सकेंगे, लेकिन उझानी से कछला की ओर वापसी की अनुमति नहीं होगी।
दोपहिया और चार पहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। सोरों साइड में डीजे वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रभारी निरीक्षक उझानी और यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि किसी भी वाहन को अनधिकृत रूप से पुल या घाट की ओर न जाने दिया जाए। भीड़ के दबाव को देखते हुए बैरियर, पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों पर भी निगरानी रखी जाएगी।