फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bulldozer razes BSP leader Atif Khan two-story market complex 14 shops demolished in Budaun

बदायूं में बड़ी कार्रवाई: बसपा नेता आतिफ खां की दो मंजिला मार्केट पर चला बुलडोजर, 14 दुकानें ध्वस्त

Tue, 18 Aug 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 04:36 PM IST
सार

बदायूं जिले के दातागंज में पीडब्ल्यूडी की टीम ने मंगलवार को बसपा नेता आतिफ खां की दो मंजिला मार्केट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुलडोजर से 14 दुकानों को ध्वस्त किया गया। यह दुकानें विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। 

विज्ञापन
Bulldozer razes BSP leader Atif Khan two-story market complex 14 shops demolished in Budaun
अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के दातागंज में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दो मंजिला मार्केट पर मंगलवार को बुलडोजर से कार्रवाई की गई। पीडब्ल्यूडी की टीम ने बुलडोजर से मार्केट की 14 दुकानों को ध्वस्त कर दी। इस दौरान भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू की दुकान की सीढ़ियों पर भी बुलडोजर चला। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान दातागंज इंस्पेक्टर भारी फोर्स के साथ मौके पर तैनात रहे। नगर पालिका दातागंज के ईओ और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार भी मौके पर डटे रहे। 

विज्ञापन

बताते हैं कि कई साल पहले यह दुकानें पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। इन अवैध दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश पहले ही हो चुके थे, लेकिन फोर्स नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई रुकी थी। मंगलवार को फोर्स मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने दुकानों को ध्वस्त कर दिया।  

यह भी पढ़ें- UP News: झारखंड की जमीला खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में ज्योति बनकर प्रकाश से की शादी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता आतिफ खां की है मार्केट 
सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि साल 2005 में आतिफ खां ने ये दुकानें बनवाई थीं। नगर पालिका से नक्शा बनवाया गया था, तब नगरपालिका ने उस पर यह लिख दिया था कि पीडब्ल्यूडी की अनुमति भी जरूरी है, पीडब्ल्यूडी से अनुमति लेने के बाद नक्शा मान्य माना जाएगा लेकिन पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं ली गई थी। आतिफ खां कांग्रेस और सपा में नेता रहे। मौजूदा समय में बसपा के मंडल अध्यक्ष हैं। निर्माण के दौरान नोटिस जारी किए गए थे। अब बुलडोजर कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed