{"_id":"69d950a3191be8a00d050539","slug":"bulldozers-could-move-in-on-27-shops-belonging-to-the-accused-ajays-uncle-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161324-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोपी अजय के ताऊ की 27 दुकानों पर चल सकता है बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोपी अजय के ताऊ की 27 दुकानों पर चल सकता है बुलडोजर
विज्ञापन
एचपीसीएल प्लांट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दो अधिकारियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में आरोपी के ताऊ राकेश सिंह की सैजनी गांव स्थित 27 दुकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई हो सकती है।
तहसील दातागंज प्रशासन ने इन दुकानों को पहले ही सील कर दिया है। साथ ही मामले में क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह द्वारा तहसीलदार न्यायालय में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार ये दुकानें ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित बताई जा रही हैं।
इन दुकानों को लेकर करीब 45 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि शनिवार निर्धारित की गई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी का पूरा परिवार फरार चल रहा है, जिससे नोटिस का जवाब मिलने की संभावना कम मानी जा रही है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब न मिलने पर प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
इसके अलावा तहसील प्रशासन ने आरोपी परिवार द्वारा कब्जा की गई अन्य अवैध जमीनों को भी अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्लांट के संचालन का काम हुआ तेज
एचपीसीएल प्लांट संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को प्लांट के आसपास साफ सफाई से लेकर सुरक्षा आदि का काम चलता रहा। यहां पर जिन कर्मचारियों की भर्ती होनी है उसकी प्रक्रिया भी चल रही है। कंपनी के अधिकारियों की टीम लगातार यहां पर कैंप कर रही है। जिन किसानों से पराली लेना है उनसे भी संपर्क कर पराली मंगाने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार से प्लांट शुरू करने को लेकर तेजी से काम चल रहा है।
सैजनी में आरोपी राकेश सिंह की 27 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। मामले की जांच चल रही है। नियमानुसार जो होगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्लांट संचालन के लिए भी काम जारी है। - अवनीश राय, जिलाधिकारी
Trending Videos