सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed on charges of fraud and threat in land sale

Budaun News: जमीन बिक्री में धोखाधड़ी व धमकी के आरोप में केस

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 08 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of fraud and threat in land sale
विज्ञापन
बदायूं। जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी, बैनामा न करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


शहर के लोची नगला निवासी आशीष सिंह चौहान पुत्र बृजराज सिंह चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मियागंज खेड़ा बुजुर्ग निवासी मनीष पुत्र राजपाल से उसके पिता की जमीन में से एक बीघा भूमि खरीदने का सौदा तय हुआ था। इस सौदे के तहत कुल 4 लाख 58 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से दिए गए, इसमें 4 लाख 18 हजार रुपये आशीष सिंह के खाते से तथा 40 हजार रुपये उनके पिता के खाते से स्थानांतरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी की सुबह वह अपने भाई विवेक सिंह और अभिषेक सिंह के साथ प्लॉट पर पहुंचे और बैनामा कराने को कहा। इस दौरान आरोपी मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बैनामा करने से साफ इनकार करते हुए रुपये वापस करने से भी मना कर दिया। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed