सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against four individuals for allegedly taking away a sister and a sister-in-law.

Budaun News: बहन और ननद को ले जाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four individuals for allegedly taking away a sister and a sister-in-law.
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरनभेड़ा में एक महिला ने अपनी सगी बहन, जो उसकी देवरानी भी है, और ननद को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

गांव पूरनभेड़ा निवासी सोनम पत्नी राजाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी सगी बहन प्रियंका की शादी उसके देवर दाताराम से हुई है। आरोप लगाया कि गांव के सुमित पुत्र राजेश, सपना पत्नी सुमित, राजेश पुत्र मनोहर तथा नेत्रपाल पुत्र रामपाल उसकी बहन और उसकी ननद को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसके पति राजाराम और देवर दाताराम मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। दातागंज सीओ राहुल पांडे ने बताया कि दोनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed